आबिद रायपुर
राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा में आपकी सक्रिय भूमिका, संगठन के प्रति समर्पण तथा नारीशक्ति के उत्थान हेतु किए गए निरंतर प्रयासों को मैंने निकट से देखा है। समाज और मातृशक्ति के प्रति आपकी संवेदनशीलता, कार्यकुशलता एवं प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणादायी रही है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके सक्षम एवं दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग महिलाओं एवं बेटियों के अधिकारों, सम्मान, सुरक्षा और न्याय के प्रति और अधिक संवेदनशील, प्रभावी एवं सक्रिय भूमिका निभाएगा।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “नारी शक्ति, राष्ट्र शक्ति” के संकल्प तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के सुशासन और महिला सशक्तिकरण के विजन के अनुरूप, समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी प्रत्येक बेटी और मातृशक्ति के अधिकारों का संरक्षण एवं सशक्तिकरण सुनिश्चित होगा।
एक बार पुनः श्रीमती ममता साहू जी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। आपके सफल, यशस्वी एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल की मंगलकामनाएं।
