आबिद रायपुर
रायपुर में किया जा रहा है।
पिछले वर्ष जून माह में आयोजित तीसरे वार्षिक सम्मेलन में देश के प्रतिष्ठित हृदय रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया था। उसी सम्मेलन में पहली बार रायपुर के तीन प्रमुख कार्डियक संस्थानों से लाइव केस ट्रांसमिशन का सफल आयोजन किया गया था।
इस वर्ष सम्मेलन को और अधिक भव्य एवं व्यापक स्वरूप दिया गया है। इसमें मध्य भारत सहित देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 150 हृदय रोग विशेषज्ञ (कार्डियोलॉजिस्ट) भाग लेंगे। इनमें रत्नागिरी, शिलांग, कोलकाता, पटना, कोच्चि, चंडीगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों से विशेषज्ञ शामिल होंगे।
राज्य के इतिहास में पहली बार विश्व के विभिन्न देशों से ख्यातिप्राप्त इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट इस सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। इनमें डॉ. समीन शर्मा, चेयरमैन एवं चीफ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट, माउंट सिनाई हॉस्पिटल, न्यूयॉर्क (अमेरिका); डॉ. रमेश डग्गुबाती, वाइस चेयर, कार्डियोलॉजी, वेस्ट वर्जीनिया यूनिवर्सिटी (अमेरिका) एवं SCAI के सक्रिय सदस्य, डॉ. अहसान चौधरी, डॉ. ओकामोटो (जापान), डॉ. ओटा हिनोमाज़ (चेक रिपब्लिक) तथा डॉ. संजोग कालरा (कनाडा) शामिल हैं। ये सभी अपने व्याख्यान एवं अनुभव प्रतिभागियों के साथ साझा करेंगे।
इसके अतिरिक्त पहली बार यूनाइटेड किंगडम के लीसेस्टर से डॉ. राज राजेंद्र द्वारा TAVI (Transcatheter Aortic Valve Implantation) प्रक्रिया का लाइव केस ट्रांसमिशन भी किया जाएगा।
राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख वक्ताओं में डॉ. ए. बी. मेहता (मुंबई), डॉ. एच. के. वाली (चेयरमैन, NIC), डॉ. धीमान कहाली (राष्ट्रीय अध्यक्ष, CSI), डॉ. संजय त्यागी (पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, CSI), डॉ. सत्येंद्र तिवारी (प्रेसिडेंट-इलेक्ट, CSI), डॉ. आई. वी. विजयलक्ष्मी, डॉ. टी. एस. क्लेर एवं डॉ. विजय त्रेहान शामिल होंगे।
सम्मेलन में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी की नवीनतम तकनीकों जैसे ऑर्बिटल एथेरेक्टॉमी (Orbital Atherectomy), इंट्रावैस्कुलर इमेजिंग, जटिल कोरोनरी अवरोधों का उपचार, इम्पेला (Impella) डिवाइस की भूमिका तथा अन्य आधुनिक तकनीकों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
भारतीय कार्डियोलॉजी के अग्रणी विशेषज्ञ डॉ. ए. बी. मेहता को उनके अमूल्य योगदान के लिए छत्तीसगढ़ CSI द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
यह सम्मेलन विशेष रूप से DM कार्डियोलॉजी फेलोज़ एवं हाल ही में DM उत्तीर्ण युवा चिकित्सकों के लिए अत्यंत लाभदायक होगा, जिससे वे इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी के नवीनतम विकासों एवं तकनीकों का ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे।
सम्मेलन की आयोजन समिति में डॉ. सतीश सूर्यवंशी (आयोजन सचिव), डॉ. जयराम अय्यर (अध्यक्ष, CSI छत्तीसगढ़), डॉ. मनोज गुप्ता (सचिव, CSI छत्तीसगढ़) शामिल हैं। अन्य प्रमुख सदस्यों में डॉ. प्रणय जैन एवं डॉ. निखिल मोटिरामानी हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्नेहिल गोस्वामी द्वारा किया जाएगा।
4 जुलाई को CSI छत्तीसगढ़ चैप्टर की नई कार्यकारिणी का स्थापना समारोह भी आयोजित होगा, जिसमें डॉ. सतीश सूर्यवंशी चेयरमैन-इलेक्ट, डॉ. प्रणय जैन सचिव-इलेक्ट तथा डॉ. गौरव जैन कोषाध्यक्ष इलेक्ट के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।
CSI छत्तीसगढ़ का मुख्य उद्देश्य इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी की नवीनतम तकनीकों पर CME, कार्यशालाओं एवं वैज्ञानिक चर्चाओं के माध्यम से चिकित्सकों को अद्यतन जानकारी प्रदान करना तथा इन तकनीकों को दैनिक चिकित्सा अभ्यास में अपनाना है, ताकि छत्तीसगढ़ के मरीजों को अपने राज्य में ही विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सके। वर्तमान में अधिकांश आधुनिक एवं अत्याधुनिक कार्डियोलॉजी सुविधाएँ राज्य में उपलब्ध हैं, जिससे मरीजों को उपचार हेतु राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
संस्था प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी को भी विशेष महत्व देती है तथा स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम एवं संतुलित आहार के माध्यम से हृदय रोगों की रोकथाम के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
आइए, हम सभी मिलकर छत्तीसगढ़ के नागरिकों को स्वस्थ, खुशहाल एवं मुस्कुराता हुआ जीवन देने के इस अभियान में सहभागी बनें।
