रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से प्रकाशित प्रथम दोपहर का समाचार पत्र “जनता से रिश्ता” के स्थापना दिवस को यादगार बनाते हुए प्रधान संपादक पप्पू फरिश्ता ने रायपुर प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य आसिफ़ इक़बाल को शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी व कोषाध्यक्ष दिनेश यदु के साथ जनता से रिश्ता के पॉलिटिकल संपादक हाजी ज़ाकिर घुरसेना एवं पत्रकार आबिद शेख(दै. लोक किरण)की भी विशेष रूप से उपस्थिति रही,,,।
