शेख आबिद रायपुर
प्रार्थी फिरोज गांधी ने थाना सरस्वती नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 17.04.2026 को प्रातः लगभग 04ः00 से 05ः00 बजे के मध्य, हकीमी इंटरप्राइजेस के सामने आमानाका मेन रोड स्थित मस्जिद परिसर की दीवार फांदकर अज्ञात चोर अंदर घुस गए और वहां रखा सामान लिफ्ट प्लेट, हैंडल, वायर आदि चोरी कर ले गए, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 84/26 धारा 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं साइबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध मंे प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटनास्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। फुटेज के विश्लेषण के दौरान 02 अज्ञात आरोपियों द्वारा चोरी की घटना को घटना को अंजाम देना पाया गया।
टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के भागने के लिए उपयोग किए गए मार्गों की पहचान की तथा उन सभी मार्गों पर लगे कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपी की मूवमेंट को क्रमबद्ध तरीके से ट्रैक कर आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्र करते हुये आरोपियों को चिन्हांकित करने में सफलता मिली तथा आरोपियों की पहचान कुकुरबेड़ा सरस्वती नगर निवासी अर्जित देवार एवं शत्रुघन उर्फ बठवा देवार के रूप में किया गया।
दोनों की पतासाजी कर पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की लिफ्ट प्लेट, हैंडल, वायर आदि कीमती लगभग 15,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
आरोपी अर्जित देवार पूर्व में एनडीपीएस एक्ट तथा आरोपी शत्रुघन उर्फ बठवा देवार मारपीट व आर्म्स एक्ट के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुके है।
गिरफ्तार आरोपी-
- अर्जित देवार पिता सुजीत कुमार उम्र 19 साल निवासी कुकुरबेड़ा थाना सरस्वती नगर रायपुर।
- शत्रुघन उर्फ बठवा देवार पिता हरबन देवार उम्र 19 साल निवासी कुकुरबेड़ा थाना सरस्वती नगर रायपुर।
