रायपुर। सेवा से संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ पुलिस के साइबर जागृति अभियान में जागरूकता सेल्फी लेकर लोगों को साइबर अपराधों से सतर्क रहने का संदेश दिया। उन्होंने साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के अभियान में सभी की भागीदारी का आह्वान किया।
पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने नागरिकों से ओटीपी, एटीएम पिन और आधार नंबर साझा न करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने तथा साइबर फ्रॉड होने पर 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।
