रायपुर। संकेत साहित्य समिति के तत्वावधान में राजभाषा हिंदी पर केंद्रित परिचर्चा एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन 23 सितंबर, बुधवार को किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 4 बजे से वृंदावन हॉल, रायपुर में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाषाविद्, वरिष्ठ साहित्यकार, अनुवादक एवं साहित्य त्रिवेणी कोलकाता के संपादक डॉ. कुँवर वीर सिंह ‘मार्तण्ड’ होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा करेंगे।
सारस्वत अतिथि के रूप में भाषाविद् एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. चितरंजन कर, वरिष्ठ व्यंग्यकार गिरीश पंकज तथा मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर की हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. रेशमा अंसारी उपस्थित रहेंगी।
संकेत साहित्य समिति के संस्थापक एवं प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’, संयोजक हरीश कोटक एवं महासचिव प्रो. सी.एल. साहू ने कार्यक्रम की जानकारी दी। परिचर्चा एवं काव्य गोष्ठी के माध्यम से राजभाषा हिंदी के विभिन्न पहलुओं पर साहित्यकारों और विद्वानों के विचार साझा किए जाएंगे।