रायपुर। गणेश उत्सव एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 13 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्री आदित्य पांडे के निर्देशन में तथा संबंधित सहायक पुलिस आयुक्तों के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई का उद्देश्य आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखना और त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
चार थाना क्षेत्रों में कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, थाना पंडरी में धारा 170, 126, 135(3) BNSS के तहत चार अलग-अलग इस्तगासों में 4 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। सभी को सहायक पुलिस आयुक्त पंडरी के समक्ष पेश किया गया। इसी तरह थाना उरला में दो इस्तगासों के तहत 3 व्यक्तियों, थाना गुढ़ियारी में धारा 126, 135(3) BNSS के तहत 3 प्रकरणों में 3 व्यक्तियों तथा थाना खमतराई में धारा 170 BNSS के तहत 3 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
| थाना | कार्रवाई |
|---|---|
| पंडरी | 4 व्यक्ति |
| उरला | 3 व्यक्ति |
| गुढ़ियारी | 3 व्यक्ति |
| खमतराई | 3 व्यक्ति |
| कुल | 13 व्यक्ति |
निगरानी और पेट्रोलिंग जारी
नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा गणेश उत्सव एवं आगामी त्योहारों के दौरान क्षेत्र में सतत निगरानी, पेट्रोलिंग और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है। पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना है।
