शेख आबिद
नई दिल्ली। नए साल की शुरुआर के साथ ही 1 जनवरी 2026 से कई नए नियम लागू हो गए हैं। ये बदलाव आम लोगों की जेब पर सीधा
असर डालेंगे।
सबसे महत्वपूर्ण बदलावों में से एक है 1 जनवरी, 2026 से 8वें वेतन आयोग का लागू होना। केंद्र सरकार ने पहले ही इस कदम को मंजूरी दे दी थी।
इस फैसले से लगभग 50 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनभोगियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। नए वेतन आयोग से सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 20 से 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है।
सरकार ने 1 जनवरी, 2026 से LPG सिलेंडर की कीमत में ? 111 की बढ़ोतरी की है। हालांकि, यह बढ़ोतरी सिर्फ 19kg वाले कमर्शियल LPG सिलेंडरों पर लागू होगी।
घरेलू खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 14.2kg के LPG सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे परिवारों को राहत मिली है।
फ्यूल के मोर्चे पर भी कुछ राहत मिली है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने नए साल से CNG और PNG की कीमतों में बदलाव किया है।
CNG की कीमतें 3/- कम हो गई हैं, जबकि PNG 170 सस्ती हो गई है। हालांकि, संशोधित दरें शहर-शहर अलग-अलग होंगी।
हर सैट दिन में बदलेगा क्रेडिट स्कोर
1 जनवरी से एक और बड़ा बदलाव क्रेडिट स्कोर से जुड़ा है। अब तक, क्रेडिट स्कोर महीने में एक बार अपडेट होते थे। 2026 से क्रेडिट स्कोर हर हफ्ते या हर सात दिन में अपडेट होंगे।
इसका मतलब है कि जो लोग अपनी EMI समय पर चुकाते हैं, उन्हें इसका फायदा अपने क्रेडिट प्रोफाइल में ज्यादा तेजी से दिखेगा।
PAN को आधार से लिंक करने की डेडलाइन 31 दिसंबर, 2025 को खत्म हो गई। अगर इस तारीख तक PAN को आधार से लिंक नहीं किया गया था, तो 1 जनवरी से PAN कार्ड इनएक्टिव हो जाएगा।
एक इनएक्टिव PAN इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने और ज्यादा कीमत वाले बैंकिंग ट्रांजैक्शन करने में दिक्कतें पैदा कर सकता है।
