शेख आबिद
दिनांक 26/09/2025 को DRG एवं BSF के संयुक्त गस्ती दल के द्वारा मुखबिर से सूचना मिलने पर कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत केसोकोडी, आलपरस के आसपास सर्च अभियान चलाया गया था। सर्च के दौरान DRG एवं BSF के संयुक्त टीम को आठखड़ियापारा में संदिग्ध माओवादी रेशमा मिली, जिसे टीम द्वारा कोयली बेडा लेकर आया गया।
संदिग्ध माओवादी नक्सली के उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोयली बेडा लेकर जाया गया, जहां से डॉक्टर द्वारा उक्त चोटिल महिला नक्सली रेशमा हिचामी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल कांकेर रिफर किया गया। उक्त चोटिल महिला नक्सली के उपचार पश्चात अग्रीम वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
