शेख आबिद

जवाहर नगर मंडल भाजपा जिला रायपुर द्वारा आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात रेडियो प्रसारण 126 वे एपीसोड का कार्यक्रम बूथ स्तर पर किया गया। मंडल के अध्यक्ष संदीप जंघेल ने बताया कि पीएम मोदी जी द्वारा मन की बात रेडियो प्रसारण में मोदी जी दैनिक जीवन,आस पास चल रही सामाजिक वैश्विक गतिविधियां, नई नई जानकारियां,सुझाव,आदि जैसे विषयों पर गंभीरता से अपने विचार,जानकारियां देते है। जिसे पूरा राष्ट्र सुनता है। पूरे देश में मन की बात एपिसोड का प्रसारण कार्यक्रम पूरे बूथ स्तर पर प्रत्येक माह किया जाता है।
आज अपने मन की बात कार्यक्रम के 126वें संस्करण में कई विषयों पर देश को संबोधित किया. इस दौरान पीएम ने गांधी जयंती पर खादी को बढ़ावा देने और छठ पूजा को वैश्विक मंच पर ले जाने की बात भी कही. उन्होंने नवरात्रि के मौके पर व्यापार, शिक्षा और खेल के मैदान तक हर क्षेत्र में देश की बेटियों के परचम लहराने की भी बात कही. पीएम ने अपने संबोधन में खादी के महत्व पर अधिक जोर दिया। पीएम ने कहा,’ 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है. गांधी जी ने हमेशा स्वदेशी को अपनाने पर बल दिया और इनमें खादी सबसे प्रमुख थी. दुर्भाग्य से आजादी के बाद खादी की रौनक कुछ फीकी पड़ती जा रही थी, लेकिन बीते 11 साल में खादी के प्रति देश के लोगों का आकर्षण बहुत बढ़ा है. मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि 2 अक्टूबर को कोई ना कोई खादी सामान जरूर खरीदें और गर्व से कहें ये स्वदेशी हैं।
आज का कार्यक्रम जवाहर नगर मंडल के बूथ स्तर पर बूथ क्र 126, बूथ न.116, बूथ न 121 में मन की बात 126 वे एपीसोड का प्रसारण कार्यक्रम रखा गया। जिसमें विशेष रूप से तात्यापारा वार्ड छाया पार्षद श्री मनोज विश्वकर्मा,पूर्व पार्षद श्रीमती भारती बागल,प्रमोद विश्वकर्मा,महामंत्री रमेश शर्मा,गीता रेड्डी,नीलू तलमले,संतोष निहाल,सूरज शर्मा,बूथ सचिव श्रीमती ममता साहू जी,सुकल्या साहू और मुन्‍नी साहू,अविजित सिंह बागल,संतोष विश्वकर्मा, के साथ मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।