दिनांक 30 अगस्त 2026 की रात्रि लगभग 11 बजे थाना पुरानी बस्ती पुलिस को अश्वनी नगर में एक युवक के गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां घायल युवक अहमद को पुलिस द्वारा उसे त्वरित उपचार हेतु AIIMS अस्पताल, रायपुर ले जाया गया, लेकिन जांच के पश्चात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और हत्या में संलिप्त आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर ली। जांच के दौरान यह जानकारी मिली कि आरोपी रात में ट्रेन से भागने का प्रयास कर रहे हैं। इस सटीक सूचना पर रायपुर पुलिस ने RPF के साथ समन्वय स्थापित किया और तत्परता दिखाते हुए भाग रहे 3 आरोपियों को बिलासपुर में और एक आरोपी को स्थानीय स्तर कुल 4 आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर मामले में अग्रिम विवेचना की जा रही है।
प्रारंभिक पूछताछ और जांच कर में यह तथ्य सामने आया है कि इस हत्याकांड को आपसी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है। इस प्रकरण में यह भी उल्लेखनीय है कि पकड़े गए आरोपियों में सभी नाबालिक (विधि से संघर्षरत बालक) है,,,, इनसे घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। आरोपियों में से एक नाबालिग कुछ दिन पूर्व ही लूट की एक अन्य घटना के मामले में बाल संप्रेक्षण गृह से छूटकर बाहर आया था और बाहर आते ही उसने इस जघन्य हत्या की वारदात में हिस्सा लिया । मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है,,, विस्तृत जानकारी पृथक से दी जाएगी
