20 से 27 जुलाई कार्यालय में काली पट्टी बांध कर कार्य करना
28 जुलाई 2026 लंच के समय मंडलीय कार्यालयों पर प्रदर्शन
05 अगस्त 2026 एक दिवसीय हड़ताल
18 आगस्त 2026 अनिश्चितकालीन हड़ताल

प्रमुख मांगे

  1. टारगेट के नाम पर विभागीय एवं जी.डी.एस. कर्मचारियों का शोषण बंद किया जाय। कर्मचारी डाकघर और रेल डाक सेवा कार्यालय में अपनी ड्यूटी पूर्ण करने के लिए भर्ती होते है न कि गली-गली घूमकर टारगेट पूरा करने के लिए। वर्तमान में जी.डी. एस. एवं विभागीय कर्मचारी अपने वेतन के पैसे से खाता खुलवाकर टारगेट पूरा कर रहे है।
  2. माननीय प्रधानमंत्री जी की उद्घोषणा के बाद भी रेल डाक सेवा से जाने वाली मेल, रेल के माध्यम से न भेज कर आर.टी.एन. से ही भेजा जाना, हमारी मांग है कि एक शहर से दूसरे शहर जाने वाली आर.टी.एन. सेवा को बंद किया जाय एवं रेल डाक सेवा अनुभागों को पुनः शुरू किया जाय। डाक विभाग भारत सरकार का पैसा निजी लोगों को देने के बजाय एक विभाग से दूसरे सरकारी विभाग (रेल) को ही दिया जाय।
  3. मेल मोटर सेवा विभाग के सभी रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाय एवं सिविल विंग का Dying Cadre खत्म करके वहां भी रिक्त पदों को भरा जाय।
  4. डाक विभाग में बढ़ रहे भ्रष्टाचार एवं अनयिमितताओं को रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही की जाय एवं भ्रष्टाचार मामलों की विस्तृत जानकारी के लिए यूनियन के प्रतिनिधियों से वार्तालाप किया जाय ।
  5. पोस्टल एकाउन्टस का विकेन्द्रीकरण रोका जाय तथा परिमंडल कार्यालय स्तर पर PACO/ PARO का PA/PO में विलय रोका जाब एवं एम.एम.एस., आर.एम.एस., पोस्टल एकाउन्टस तथा PACO का कैडर रिस्ट्रक्चरिंग तुरन्त किया जाय तथा मुम्बई विदेश डाकघर में लागू सभी प्रावधानों (एलएसजी कैडर तथा प्रमोशन) को बाकी विदेश डाकघर दिल्ली, चेन्नई एवं कोलकाता में लागू किया जाय।
  6. भूतपूर्व सैनिक से विभाग में भर्ती हुए कर्मियों की वेतन विसंगति ठीक की जाय।
  7. वे मृतक आश्रित जिन्हें 5 प्रतिशत सीलिंग के नाते विभागीय पदों पर नियुक्ति नहीं मिलती ऐसे सभी मृतक आश्रितों को जी.डी. एस. के रिक्त पदों पर समायोजित किया जाय।
    8 N.D.C. सिस्टम को खत्म करके पुराने डिलीवरी सिस्टम को पुनः लागू किया जाए।
  8. 17 सितंबर (भगवान विश्वकर्मा जयंती) को राष्ट्रीय श्रम दिवस घोषित किया जाय।