शेख आबिद

भारतमाला प्रोजेक्ट में 43 करोड़ रुपए से ज्यादा मुआवजा घोटाला में ईओडब्लू, एसीबी ने तीन पटवारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पटवारियों को बुधवार को ईओडब्लू की विशेष अदालत में पेश किया गया। ईओडब्लू के आवेदन पर कोर्ट ने तीनों पटवारियों से पूछताछ करने चार नवंबर तक पुलिस रिमांड स्वीकृत की है। ईओडब्लू ने नायकबांधा के तत्कालीन पटवारी दिनेश पटेल, टोकरी में पटवारी रहे लेखराम देवांगन तथा भेलवाडीह के तत्कालीन पटवारी बसंती धृतलहरे को गिरफ्तार किया है। तीनों पटवारी पर आरोप है कि इन लोगों ने वर्ष 2020 से 2024 के बीच रायपुर विशाखापटनम प्रस्तावित इकनॉमिक कारीडोर ( भारतमाला परियोजना) के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान भू माफिया के साथ मिल कर शासन को भारी आर्थिक हानि पहुंचाने का काम किया है भारत माला परियोजना मुवायजा घोटाला में ईओडब्लू ए सी बी पूर्व में जमीन दलाल लोक सेवक सहित 10 लोगो को गिरफ्तार कर चुकी हैं