शेख आबिद
भिलाई में संपन्न “ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2025” — रायपुर के बालक-बालिकाओं का शानदार प्रदर्शन, कोच मनीष बघेल के मार्गदर्शन में चमका नाम रायपुर का
भिलाई के महिला महाविद्यालय सेक्टर-9 में 25 व 26 अक्टूबर 2025 को आयोजित ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2025 का सफल आयोजन छत्तीसगढ़ फीनिक्स शितो-र्यू कराटे-डो एसोसिएशन द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में देशभर से सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
रायपुर के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने कोच श्री मनीष बघेल के मार्गदर्शन में शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक अर्जित किए। कोच मनीष बघेल की मेहनत, अनुशासन और उच्चस्तरीय प्रशिक्षण ने खिलाड़ियों में आत्मविश्वास और जीत का जज़्बा जगाया।
रायपुर की खिलाड़ी मानसी तांडी ने 45 किलो वेट कैटेगरी में भाग लेते हुए कुमिते कराते (लड़ाकू स्पर्धा) में सिल्वर मेडल, और काता स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। यह उनका पहला नेशनल स्तर का प्रदर्शन था, जिसमें उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिवार, कोच एवं शहर का नाम रोशन किया।
मानसी तांडी के इस प्रदर्शन पर परिवारजनों ने उनके प्रमुख कोच श्री मनीष बघेल, वरुण सर तथा पूरी एम.बी. कराटे परिवार टीम के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
रायपुर के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि न केवल रायपुर जिले, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। यह सफलता प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।
