शेख आबिद
आज 16 साल की विधि के साथ संघर्षरत बालिका थाना कोनी बिलासपुर की रहने वाली है अपनी माँ के साथ थाना कोनी बिलासपुर पहुचकर घटना के संबंध में जानकारी दी कि वह अपने प्रेमी मोहम्मद सद्दाम (निवासी-बिहार , हाल-एम एस इंजीनियरिंग अभनपुर क्षेत्र) के साथ शनिवार से एवन लॉज में रुकी थी दोनों का प्रेम संबंध था दोनों के बीच वादविवाद होने से इसके द्वारा अपने प्रेमी की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर कमरे को बाहर बंद कर अपने घर चली गई साथ मे मृतक का मोबाइल भी लेकर गई है कमरे के चाबी को रेलवे ट्रैक में फेंक दी है घर पहुच कर घटना के बारे में अपनी माँ को बताई है तब माँ के साथ कोनी थाना पहुचकर कर घटना की जानकारी दी
मृतक के मोबाइल नंबर के आधार पर मृतक के परिजनों की पतासजी की जा रही है
विधि के साथ संघर्षरत बालिका से पूछताछ किया जा रहा है
