शेख आबिद

छत्तीसगढ़ रजत जयंती समारोह 2025 के अंतर्गत आयोजित संगोष्ठी के आयोजन आज दिनांक 12.09.2025 को महाविद्यालय के सभा भवन में शाम 4 बजे से रखा गया. संगोष्ठी के विषय राज्य शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ @50 विकसित छत्तीसगढ़ @2047 रखा गया, जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में डॉ आलेख कुमार साहू (वरिष्ठ प्राध्यापक ), विधि अध्ययन शाला, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़ )को आमंत्रित किया गया था. डॉ साहू ने छत्तीसगढ़ को 2047 तक किस तरह से तकनिकी और शैक्षणिक समृद्ध और उन्नत बनाया जा सकता है और किन किन चुनौतीयों का सामना करना पड़ेगा तथा साथ में इन समस्यायों और चुनौतियों से नियटने के कई उपाय भी बताये. उनकी द्वारा दी गई ज्ञानवर्धक जानकारी महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी रही. उक्त संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राचार्य सैयद जाकिर अली, कार्यक्रम प्रभारी शेखर अमीन, सुधांशु शेखर शुक्ला, राजीव शर्मा, शिशिर भण्डारकर, आर के शुक्ला और छात्रसंघ प्रभारी डॉ प्रीति सतपथी सहित समस्त प्राध्यापक गण और महाविद्यालय के विधि प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित थे.