प्रार्थी सुरेन्द्र निषाद निवासी शिव नगर हांडीपारा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके भाई देवा निषाद को दिनांक 20.06.2025 के रात्रि 23.30 बजे जब अपने घर के पास बैठा था तभी मोहल्ले का रहने वाला आरोपीगण मानिकचंद बर्वे एवं उसके पुत्र पुराजी रंजिश को लेकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर मानिकचंद मुतर्जर देवा निषाद को पकडा और उसके पुत्र द्वारा अपने पास रखे चाकु से उसके बाये जांघ के पास कर मारकर भाग गया था । प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 162/25 धारा 296,351(2),118(1), 3(5)  BNS कायम कर विवेचना में लिया गया । थाना आजाद चौक पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मानिकचंद बरवे को दिनांक  21/06/25 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया  एवं उसके पुत्र को बाल न्यायालय भेजा गया।  गिरफ्तार आरोपी  – मानिकचंद बरवे  पिता पूरन लाल बरवे उम्र 42 साल निवासी शिवनगर शीतला मंदिर के पास थाना आजाद चौक  जिला रायपुर एवं उसके पुत्र अपचारी बालक