नाम आरोपी – गोपाल साहू पिता राम किशुन साहू उम्र 30 साल साकिन परसकोल बाना थाना आरंग जिला रायपुर
जप्त सामग्री – एक लोहे का धारदार हथियार
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री लाल उमेंद सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री केसरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण मे अपराधो पर अकुंश लगाने हेतू चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत थाना मौदहापारा पुलिस को एक बदमाश को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है l
इसी परिपेक्ष्य में दिनांक 20.06.2025 को जरिए मुखबिर सूचना मिला कि एक व्यक्ति पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रवेश द्वार के पास मेन रोड में हाथ में लोहे का धारदार हथियार रखकर हवा में लहराकर आने जाने वाले आम लोगो को डरा धमका रहा है की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक यामन देवांगन के नेतृत्व में बदमाश गोपाल साहू के कब्जे से लोहे का धारदार हथियार के साथ हिरासत में लिया गया, जिनकी कब्जे से धारदार हथियार मिलने पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l
