इस वर्ष 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की क्या योजना है?
इस वर्ष 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रायोजन हेतु जिला-जशपुर का चयन क्यों किया गया गया है?
अंतर्राष्ट्रीय योग …… 2025 का आयोजन राज्य स्तर के अलावा जिला स्तर पर क्या योजना है?
रायपुर । राज्य के प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ जीवन शैली निरोगी शरीर, नशामुक्त जीवन स्वस्थ मस्तिष्क संवेदनशील और ऊर्जावान व्यक्तित्व का निर्माण करने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। योग के महत्व को जनसामान्य तक पहचान के लिए 25 अप्रैल, 2017 को योग के संदेश को राज्य के जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ योग आयोग का गठन किया गया है।
भारत सरकार आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योग संगम” एवं “हरित योग” निर्धारित है, जिसके अंतर्गत पारंपरिक योग प्रथाओं के साथ-साथ पर्यावरण स्थिरता को बढ़ावा देना, स्वच्छता अभियान का कियान्ययन एवं युवा वर्ग को घोग के प्रति जागरूक करते हुए सम्मिलित करना आदि गतिविधियों के साथ राज्य स्तरीय आयोजन जिला- जशपुर में किये जाने की योजना है।
मान. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मंशा अनुरूप तथा “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगें” के उद्देश्य से योग के संदेश को राज्य के जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ जीवन शैली, निरोगी शरीर, नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने तथा योग के प्रचार-प्रसार सुदुर वानांचल आदिवासी क्षेत्र में किये जाने के उद्देश्य से जिला-जशपुर चयन किया गया है। उक्त कार्यक्रम मान. नुख्यमंत्री छ.ग. शासन के मुख्य आतिथ्य में समय-प्रातः 07:00 से 08:00 बजे तक जशपुर के रणजीता स्टेडियम में होगा तथा भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के सहयोग से 15 जून से 21 जून 2025 तक योग महाकुंभ- योग को उत्सव के रूप में मनाने एवं अधिक से अधिक जनसामान्य को इसके लिए प्रेरित करने हेतु योग सप्ताह के रूप में विविध योग संबंधी गतिविधिया एवं योगाभ्यास प्रशिक्षण जिला जशपुर में प्रारंभकिया जा चुका है।
मान. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 21 जून 2015 से 2024 तक संपूर्ण विश्व में हर्ष एवं उल्लास के साथ विभिन्न संकल्पनाओं पर अब तक दस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा चुका है। आगामी 21 जून 2025 को ग्यारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मानने के लिए संपूर्ण विश्व में अनेक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी तारतम्य में 21 जून 2025 का जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यकम जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जाएंगे जिसमें योगाभ्यास प्रदर्शन एवं प्रशिक्षाग हेतु छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा चिन्हांकित योग प्रशिक्षकों की सूची समस्त जिला कलेक्टर छत्तीसगढ़ को प्रेषित किया गया है।
