आदर्श मित्रता सम्मान स्मारिका-2026′ का लोकार्पण, बच्चों ने चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता में दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
रायपुर, 2 अगस्त।
मित्रता दिवस के पावन अवसर पर मुस्लिम इंटेलेक्चुअल फ़ोरम एवं सर्व आस्था मंच के संयुक्त तत्वावधान में विमतारा ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित “आदर्श मित्रता सम्मान समारोह-2026” सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और इंसानियत का एक यादगार उत्सव बन गया। “जश्न-ए-मोहब्बत” की भावना को समर्पित इस अभिनव आयोजन में विभिन्न धर्मों, समुदायों एवं सामाजिक पृष्ठभूमि से जुड़े ऐसे मित्रों का सम्मान किया गया जिन्होंने लगभग 30 से 50 वर्षों तक अपनी मित्रता को विश्वास, प्रेम, सम्मान और
सर्व आस्था मंच की ओर से मनमोहन सिंह सैलानी सहित सभी पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर व्यास, मज़हर खान एवं आसिफ़ इक़बाल भी उपस्थित रहे। समारोह में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नूर मोहम्मद कुरैशी, बशीर खान, ज़फ़र, अमजद, हाशिम साहब, मनमोहन सिंह सैलानी, सेबेस्टियन, प्रेमशंकर गोटिया, रफ़ीक़ खान, सितारा खान सहित मुस्लिम इंटेलेक्चुअल फ़ोरम एवं सर्व आस्था मंच के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्वयंसेवकों का उल्लेखनीय योगदान रहा।
समारोह के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, सम्मानित मित्रों, विद्यालयों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि “दोस्ती पर आधारित ऐसा सम्मान समारोह उन्होंने पहली बार देखा, जिसमें मित्रों का सम्मान, उनकी प्रेरक कहानियों का प्रकाशन, बच्चों की रचनात्मक प्रतियोगिताएँ, पर्यावरण संरक्षण का संदेश और सामाजिक सद्भाव का संकल्प- सभी एक साथ देखने को मिले।”
आदर्श मित्रता सम्मान समारोह-2026″ ने यह संदेश दिया कि जब रिश्तों की नींव विश्वास, सम्मान और इंसानियत पर रखी जाती है, तब मित्रता केवल दो व्यक्तियों का संबंध नहीं रहती, बल्कि समाज को जोड़ने वाला एक सशक्त आंदोलन बन जाती है।
