आबिद रायपुर

घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन को भी किया गया है जप्त।

जप्त कुल 13 नग दोपहिया वाहन की कुल कीमत है लगभग 5,20,000/- रूपये।

दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारी को वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस उद्देश्य से प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिटकी एक विशेष टीम का गठन किया गया है।
जिस पर विशेष टीम द्वारा वाहन चोरी के घटना स्थल एवं उनके आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, साथ ही मुखबीर को सक्रिय किया गया है। इसके अतिरिक्त, नियमित पेट्रोलिंग, तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य सूचना-संग्रह माध्यमों के जरिए भी आवश्यक जानकारियाँ एकत्र करने के साथ ही अधिकतम दोपहिया वाहन चोरी होने वालेे स्थानों को भी चिन्हांकित कर अज्ञात वाहन चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी तारतम्य में दिनांक 15.06.2026 को विशेष टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्र में 02 व्यक्ति अपने पास 01 दोपहिया वाहन रखे है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम के सदस्यों द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्यिों एवं दोपहिया वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम संतोष गुप्ता एवं असरफ अली निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दोपहिया वाहन के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने कहने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत न करते हुए टीम के सदस्यों को गुमराह करने का प्रयास किये जाने लगा।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनो आरोपी संतोष गुप्ता एवं असरफ अली को पकड़कर पूछताछ करने पर उनके द्वारा वाहन को चोरी का होना स्वीकार किया गया, दोपहिया वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपनी दोपहिया वाहन में शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घुम-घुम कर कुल 12 नग दोपहिया वाहन चोरी करना बताने के साथ-साथ चोरी की दोपहिया वाहन को कुंद्रापारा गुढ़ियारी निवासी फैजान खान के पास बिक्री करना बताया गया।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी फैजान खान की भी पतासाजी कर चोरी की दोपहिया वाहन क्रय करने पर धारा 317(2) बी.एन.एस. के तहत गिरफ्तार किया गया है।
सभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर कब्जे से चोरी की 12 नग दोपहिया वाहन तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन कुल 13 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 5,20,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
(वाहन चोर)

  1. संतोष कुमार गुप्ता पिता नकुल गुप्ता उम्र 32 साल निवासी आदर्श नगर बजरंग बली मंदिर के पास थाना पण्डरी जिला रायपुर।
  2. असरफ अली पिता ईद अली उम्र 22 साल निवासी फोकट पारा थाना गंज रायपुर।
    (क्रेता)
  3. फैजान खान पिता शहजाद खान उम्र 25 साल निवासी कुंद्रापारा थाना गुढ़ियारी रायपुर।