आबिद रायपुर

धारा 34(2) आबकारी एक्ट
कुल जप्त – 03 नग 45-45 लीटर क्षमता वाली एल्यूमिनियम के डेचका में पूरा पूरा भरा हुआ एवं 03 नग 15-15 लीटर क्षमता वाली एल्यूमिनियम के डेचका में पूरा पूरा भरा हुआ हाथ भट्ठी का बना कच्ची महुआ शराब कुल 240 लीटर कीमती 48000 रुपए एवं तीन नग टुल्लू पंप एवं 01 नग एच एफ डीलक्स मीटर साइकिल
नाम फरार आरोपी : –
1- देव प्रसाद बारले, करण लहरे एवं अन्य
मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 06.06.2026 को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पोड़ी थाना कोटा में आरोपियों के द्वारा अपने अपने कब्जे में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब को अवैध रूप से धनार्जन करने के उद्देश्य से महुआ शराब निर्माण कर रहे है कि, उमनि व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह ने तत्काल कार्यवाही का आदेश दिया,जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति मधुलिका सिंह एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर ग्राम पोड़ी के अरपा नदी किनारे तरफ स्थित कोंदा बाड़ी में बने झोपड़ीनुमा मकान के परछी में रेड कार्यवाही करते हुये आरोपी देव प्रसाद बारले निवासी तरकीडीह महुआ भाटा, करण लहरे निवासी परसा कापा एवं अन्य आरोपी घेराबंदी के दौरान आरोपीगण नदी के तरफ भाग गए । घटना स्थल से 03 नग 45-45 लीटर क्षमता वाली एल्यूमिनियम के डेचका में पूरा पूरा भरा हुआ एवं 03 नग 15-15 लीटर क्षमता वाली एल्यूमिनियम के डेचका में पूरा पूरा भरा हुआ हाथ भट्ठी का बना कच्ची महुआ शराब कुल 240 लीटर कीमती 48000 रुपए एवं तीन नग टुल्लू पंप एवं 01 नग एच एफ डीलक्स मीटर साइकिल क्रमांक सी जी 28 जे 8216 को जप्त कर फरार आरोपियों की लगातार पता तलाश जारी है।
उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी, निरीक्षक निलेश पांडे,प्र उप निरीक्षक मोहित कुमार सोनकर, प्र उप निरीक्षक जय कुमार नागरे, प्र उप निरीक्षक उषा निषाद प्रधान आरक्षक 195 उमा शंकर राठौर आरक्षक 1356 संजय श्याम , आरक्षक 1040 विनोद यादव का विशेष भूमिका रही।