आबिद रायपुर
यातायात सलाह: गुढ़ियारी रेलवे अंडर ब्रिज (एक्सप्रेस वे वाला ) का अस्थायी रूप से बंद होना
एक्सप्रेस वे से गुढ़ियारी की ओर आवागमन में करने वाले दैनिक यात्रियों को सूचित किया जाता है कि रेलवे के आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण आगामी दिनों में उक्त मार्ग अस्थायी रूप से बंद रहेगा, अतः कृपया अपनी यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।
रोड ब्लॉक का विवरण-
प्रभावित स्थान: एक्सप्रेस वे- गुढ़ियारी रेलवे अंडर (रायपुर स्टेशन यार्ड के बिलासपुर एंड पर स्थित)।
ब्लॉक की अवधि: 04.06.2026 से 18.06.2026 तक।
ब्लॉक का कारण: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आवश्यक कवर शेड और पाइप डालने का कार्य किया जाना है।
प्रभाव और वैकल्पिक मार्ग-
यातायात पर प्रभाव: इस अवधि के दौरान रेलवे स्टेशन से एक्सप्रेस वे होकर गुढ़ियारी की तरफ जाने के लिए रेलवे अंडर पर सड़क यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा。
- वैकल्पिक मार्ग: असुविधा और देरी से बचने के लिए यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग के रूप में तेलघानी नाका ओवर ब्रिज या चुनाभट्टी अंडर ब्रिज का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।
कृपया इसके अनुसार अपने दैनिक आवागमन की योजना बनाएं, अतिरिक्त समय लेकर चलें और स्थानीय यातायात डाइवर्जन का पालन करें।
