आबिद रायपुर
जिला मंत्री बंटी कटरे ने बताया रायपुर महानगर में बजरंग दल छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा भारत सेवा आश्रम द्वारा संचालित वीआईपी रोड स्थित प्रणवानंदा स्कूल में दिनाँक 24/05/2026 से 01/06/2026 तक आयोजित 9 दिवसीय आवासीय “शौर्य प्रशिक्षण वर्ग” आज अनुशासित एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। वर्ग में छत्तीसगढ़ प्रान्त के विभिन्न जिलों से 175 चयनित शिक्षार्थियों/कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
उद्घाटन सत्र:- 24/05/2026 रविवार को वर्ग का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, भारत माता एवं वीर हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय सत्संग प्रमुख बसंत रथ जी , एवं मुख्य वक्ता भोपाल क्षेत्र संगठन मंत्री जितेंद्र पवार जी एवं विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ प्रान्त मंत्री श्री पूर्णेन्दु सिन्हा जी रहे। मुख्य वक्ता ने कहा कि बजरंग दल का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सेवा-भाव एवं चारित्रिक दृढ़ता का निर्माण करना है। वर्ग पालक श्री रवि ब्रम्हचारी जी एवं वर्ग प्रमुख बजरंगदल छ.ग.प्रान्त संयोजक श्री शुभम नाग जी ने वर्ग की सम्पूर्ण रूपरेखा प्रस्तुत की।
वर्ग की प्रमुख गतिविधियाँ एवं प्रशिक्षण सत्र
शारीरिक प्रशिक्षण:* प्रतिदिन प्रातः 5:00 बजे से योग, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, दंड, बैठक, दौड़ एवं नियुद्ध के माध्यम से कार्यकर्ताओं का शारीरिक विकास किया गया। आत्मरक्षा की तकनीकों का अभ्यास कराया गया।
बौद्धिक सत्र:* प्रतिदिन प्रबुद्ध वक्ताओं एवं प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण में आये सभी शिक्षार्थियों को भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद, सामाजिक समरसता, वर्तमान चुनौतियाँ, परिवार प्रबोधन एवं कार्यकर्ता का आचरण जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।
सेवा एवं आपदा प्रबंधन:* शिक्षार्थियों/कार्यकर्ताओं को प्राथमिक चिकित्सा, सीपीआर, अग्निशमन, यातायात नियंत्रण, बाढ़-भूकंप में बचाव कार्य का व्यावहारिक प्रशिक्षण विशेषज्ञों द्वारा दिया गया।
सांस्कृतिक गतिविधि:* सायंकालीन सत्र में देशभक्ति गीत, समूहगान, वाद-विवाद एवं प्रश्न-मंच के माध्यम से बौद्धिक एवं सांस्कृतिक विकास पर बल दिया गया।
सामूहिक गतिविधि:* वर्ग के दौरान स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की साफ-सफाई, सामूहिक श्रमदान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया गया।
समापन सत्र: दिनांक 01/06/2026 दिन सोमवार
समापन समारोह के मुख्यवक्ता बजरंगदल राष्ट्रीय सह-संयोजक श्री विवेक कुलकर्णी जी एवं मुख्य अतिथि बजरंगदल भोपाल क्षेत्र के सह-संयोजक श्री विश्ववर्धन जी ने दीक्षांत संबोधन में कहा, “बजरंग दल का कार्यकर्ता समाज के लिए समर्पित, अनुशासित और संवेदनशील होता है। प्रशिक्षण के बाद आप सभी अपने क्षेत्र में रक्तदान, गौसेवा, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं जरूरतमंदों की सहायता के कार्य करें।”
इस अवसर पर प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं द्वारा शारीरिक दक्षता का प्रभावी प्रदर्शन किया गया।
संकल्प: समापन पर सभी शिक्षार्थी एवं कार्यकर्ताओं ने समाजसेवा, राष्ट्ररक्षा, सामाजिक समरसता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन के सहयोग का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विहिंप रायपुरा महानगर अध्यक्ष -श्री भगवती प्रसाद शर्मा जी, मंत्री- बंटी कटरे जी ,बजरंग दल प्रान्त संयोजक शुभम नाग जी एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
